महोबा: महोबा के पहरा गांव में एक व्यक्ति की सल्फास के सेवन से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी 45 वर्षीय गप्पू पुत्र बद्री नामक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रिफर किया गया। लेकिन रिफर दौरान ही उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।