हसनपुर: हसनपुर में बच्चों का टिफिन देने जा रहे युवक पर सर्जिकल ब्लेड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
मोहल्ला कालाशहीद निवासी कपिल नाथ (पुत्र गोकुल नाथ) अपनी बुलेट बाइक से बच्चों को स्कूल खाना पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में एक आरोपी युवक ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के एक मेडिकल स्टोर में छिप गया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़।