कटिहार: नया टोला में तजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
रविवार की दोपहर 3 बजे तजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया था। इस हिंसक झड़प में दोनों ओर से पथराव किया गया। तजिया जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दो पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार पुलिस बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।