कटिहार: फसिया टोला में युवक को गोली मारकर किया घायल, तीन लोगों ने दिया घटना को अंजाम
शनिवार की रात 11:30 बजे एक युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया था। युवक को गोली लगी थी। घटना के बारे में घायल सोनू पासवान ने बताया कि वह खाना खाकर अपने दूसरे रूम पर सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले करण यादव अपने दोस्त साथियों के साथ बुलेट से वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी। गोली सोनू के सीने पर लगी।