कटिहार: कटिहार शहर में मोहर्रम पर 63 कमेटियों ने निकाला ताजिया जुलूस, उमड़ी भीड़
रविवार की दोपहर 1:30 बजे से शहर में मोहर्रम पर के अवसर पर तजिया जुलूस निकलना शुरू हुआ। इस बार 63 अखाड़ा कमेटियों की ओर से तजिया जुलूस निकाला गया था। जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए एक-एक कर अड़गड़ा चौक स्थित अखाड़ा स्थल पहुंची। जहां अखाड़ा कमेटियों की ओर से कई करतब दिखाए गए।