लवी मेले के दूसरे दिन स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
हिमाचली लोक नृत्य और लोक गीतों से दिखाई प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने हिमाचली लोक नृत्य, लोक गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी बच्चों की प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा और तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर, कोशिश एक आशा, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल डकोकर, पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, राष्ट्रीय विद्या केंद्र दत्तनगर और देवभूमि मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगातखाना के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं।
मेला समिति की ओर से सभी प्रतिभागी शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।
Rampur, Shimla | Nov 12, 2026