लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने का लिया संकल्प, 35 मरीजों को भेंट की गई पोषण पोटली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के सभागार में शनिवार दोपहर बाद 2:00 बजे अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह द्वारा 35 क्षय रोगियों को पोषण पोटली अपने हाथों से भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षय रोग नियंत्रण अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत बनाने के क्रम में शासन स्तर से जांच और इलाज की सुविधा निशुल्क प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है।