आज़मगढ़: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा हुई संपन्न, शहर के DAV कॉलेज समेत अन्य सेंटरों पर रही गहमागहमी
शहर क्षेत्र में DAV कॉलेज, GGIC कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, शिब्ली इंटर कॉलेज, शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, एसकेपी, जीडी ग्लोबल स्कूल समेत तमाम केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में सकुशल संपन्न हुई। हालांकि बाहर आए परीक्षार्थी पेपर में पूछे गए 150 प्रश्नों को लेकर बाहर भी माथापच्ची करते रहे। DAV कॉलेज के बाहर गहमागहमी रही।