आज़मगढ़: लौदह इमादपुर के निवासी पीड़ित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने गांव में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
मेंहनगर तहसील क्षेत्र के लौदह इमादपुर निवासी पीड़ितों ने अपने गांव में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ग्रामीणों के अनुसार, उनकी ग्राम पंचायत में करीब 100 एकड़ भूमि में पानी के निकासी का रास्ता न होने चलते वहां पानी जमा रहता है जिससे खेती-बाड़ी नहीं हो पाती है और करीब सौ लोगों का परिवार इससे प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि दबंगों द्वारा पानी निकासी के रास्ते पर करीब 10 वर्षों से कब्ज़ा किया गया है।