आज़मगढ़: पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर आजमगढ़ व मऊ के केंद्रों का लिया जायज़ा
पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार द्वारा रविवार को परिक्षेत्र के आजमगढ़ व मऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल व निर्बाध रूप से संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए।