तीन बच्चों संग बेघर हुई महिला, न्याय की गुहार लेकर पहुंची मीडिया के पास
बलरामपुर जनपद के मॉर्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत भायभीट गांव की एक महिला ने अपने पति, जेठ एवं पड़ोसियों पर मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे तीन छोटे बच्चों सहित घर से बेघर कर दिया गया, जिसके बाद वह खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे रहने को मजबूर है।
महिला के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मॉर्डन थाने में की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई न होने के कारण वह अपने बच्चों के साथ भूख-प्यास और असुरक्षा के बीच जीवन यापन करने को विवश है।
न्याय की आस में महिला अपने बच्चों के साथ मीडिया के सामने पहुंची और प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई। उसने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा एवं रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़ित महिला प्रशासन से न्याय मिलने की प्रतीक्षा कर रही है।