शिवपुरी नगर: शिवपुरी में आंधी का कहर: पेड़ गिरे, टेंट उड़े, निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गिरा
शिवपुरी शहर में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी इतनी तेज थी कि शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ जमींदोज हो गए। कुटुंब न्यायालय के बाहर यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ बिजली लाइन पर जा गिरा। गनीमत रही कि बिजली सप्लाई पहले से बंद थी और कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया।