शिवपुरी नगर: शांति नगर कॉलोनी से एक 7 वर्षीय बच्ची हुई लापता, महिला ने पति द्वारा बेटी को ले जाने की जताई आशंका; दर्ज कराया मामला
शहर के शांति नगर कॉलोनी की रहने वाली रजनी जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी बेटी हनी जाटव 25 अप्रैल की शाम घर के बाहर खेल रही थी। जो कही गुम हो गई। वही उसे शक है की बेटी को उसका पति दलजीत सिंह राजस्थान ले गया है। जबकि उसका अपने पति से विवाद चला है। जिसकी शिकायत उसने आज सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे से करते हुए बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।