शिवपुरी नगर: झिरी गांव में ट्रैक्टर पलटने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत, दो अन्य घायल
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।