बरेली। नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर परिषद बरेली द्वारा नए बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने खराब पड़े हैंडपंप को मरम्मत कर पुनः चालू कराया गया। यह कार्य नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा चौधरी एवं संबंधित वार्ड पार्षद के निर्देश पर किया गया।