सामरी कुसमी: नल जल योजना का सपना, दूषित पानी से ग्रामीणों की जिंदगी हो रही है खतरे में
कुसमी सामरी मंगलवार विकासखंड के ग्राम पंचायत पुनदाग स्थित कोटवार पारा में पेयजल संकट ने भयावह रूप ले लिया है। नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है और नलों से निकल रहा गंदा व बदबूदार पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। मजबूर ग्रामीण अब ढोढ़ी का दूषित पानी पीने को विवश हैं, जिससे गांव में गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।