भितरवार: करियावटी कन्या छात्रावास के पास से शराब दुकान हटाने की मांग, एबीवीपी ने भितरवार एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भितरवार ने छात्र और छात्राओं के हित में प्रशासन को एक ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन भितरवार एसडीएम को दिया गया है। करियावटी स्थित कन्या छात्रावास के पास संचालित शराब दुकान को वहां से तुरंत हटाने की पुरजोर मांग की है। यदि प्रशासन 7 दिवस में इस दुकान को स्थानांतरित नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।