पीलीबंगा: पीलीबंगा नगरपालिका के 35 वार्डों की मतगणना 14 सितंबर को होगी, सात टेबल पर होंगे पांच राउंड
पीलीबंगा। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगरपालिका पीलीबंगा के वार्ड संख्या 01 से 35 के सदस्य पदों के लिए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम उमा मित्तल ने आज शनिवार को बताया कि मतगणना 14 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पीलीबंगा के हाल में आयोजित की जाएगी। मतगणना पांच राउंड