रामपुर मनिहारान क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक युवक की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नानौता रोड स्थित एक ढाबे का है और घटना शुक्रवार रात की है। जानकारी के अनुसार, ढाबे पर काम करने वाले एक मंदबुद्धि युवक ने अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे।