सासनी: त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम के दौरान गेट खोलते समय एक युवक को लगा बिजली का करंट, परिजन अचेत अवस्था में अस्पताल लाए
Sasni, Hathras | Sep 29, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खोरना में त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम के दौरान घर का गेट खोलकर अंदर जा रहे एक युवक राजेश पुत्र जसवंत सिंह को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से युवक बेहोश हो गया। परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।