वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 973 किसानों को मिली राहत, गांव के नजदीक हो रहा धान विक्रय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू किए गए नवीन धान खरीदी केंद्रों से ग्रामीण किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। मोहला विकासखंड के ग्राम वासड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ होने से 5 ग्राम पंचायतों के 20 गांवों के 973 पंजीकृत किसान लाभान्वित हो रहे हैं। अब किसानों को दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी नहीं हो रही है, जिससे परिवहन खर्च एवं समय की बचत हो रही है। केंद्र में धान की तौलाई एवं भराई का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे किसानों को अनावश्यक इंतजार से मुक्ति मिल रही है।
- कृषक श्री नरेंद्र कुमार ने नवीन खरीदी केंद्र की सुविधा एवं किसान हितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी #DhanKharidi2026
#chhattishgarh #mmacdistrict_cg
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh