आज मोहला ब्लॉक के ग्राम **शेरपार** में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित बच्चों को संबोधित किया।
इस अवसर पर बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने, इसे रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।
**देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने तथा बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।** सरकार के इन प्रयासों को जनभागीदारी से सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिले।
कार्यक्रम में श्रीमती जया मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत शेरपार, श्रीमती निर्मला ठाकुर प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल, श्री लखन कलामें जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती संगीता मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक अधिकारी, सुश्री ज्योति टांडे परिवीक्षा अधिकारी, श्री गोविंद जी परामर्शदाता चाइल्ड लाइन मोहला, श्री गजाधर यादव, श्री सुखीत राम, श्री शंकर साहू सहित समस्त ग्रामवासी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।
#बालविवाहमुक्तभारत #बालअधिकार #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #छत्तीसगढ़_सरकार #नम्रता_ही_जनसेवा