अशोकनगर बाइक से उछलकर गिर जाने से एक महिला एवं उसका दो वर्षीय बेटा गिर गया जिससे दोनों घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 5 बजे शंकर कॉलोनी निवासी शालिनी पति मोहित राजपूत उम्र 22 वर्ष एवं उसका दो वर्षीय बेटा प्रियांश मल्हारगढ़ गांव से अशोकनगर आ रहे थे इसी दौरान कजराई गांव के पास अचानक बाइक से उछलकर दोनों नीचे गिर गए।