मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर एसआई गोकुल लाल डांगी ने कार्रवाई की है।