कैराना: कांधला के आल्दी गांव में मामूली विवाद के बाद मारपीट, प्रधान पक्ष का एक व्यक्ति घायल
कांधला थाना क्षेत्र के आल्दी गांव में मामूली विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट में अमित कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया, उसे हाथ में चोट लगी है। घायल प्रधान पक्ष का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है।