क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाओ संघर्ष समिति के प्रयास जल्द सफल होंगे : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर स्थित 7 राज्यों के क्षेत्रीय सह सुविधा एवं अनुसंधान केंद्र तथा हर्बल गार्डन एवं फार्मेसी को बचाने हेतु तेज हुआ आंदोलन।
आज क्रमिक भूख हड़ताल के 13वें दिन एक बार फिर से महिलाओं ने मोर्चा संभाला तथा आज टिकरू से दीपा कुमारी, मचकेहड़ से रजनी देवी, पातकू से लीला देवी तथा सारली से कुसमा देवी भूख हड़ताल पर बैठी हैं। पिछले कल भराड़ू व सपैड़ू पंचायतों की महिलाओं ने भूख हड़ताल के क्रम को आगे बढ़ाया था। संघर्ष समिति के आंदोलन को उस वक्त बड़ा बल मिला जब भूख हड़ताल स्थल पर युवा नेता सोमेंद्र ठाकुर, मेघना ठाकुर, भडयाड़ा वार्ड के जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, कुफरी भराड़ू वार्ड की जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शुचिका प्रधान सहित बड़ी संख्या में वर्तमान व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, राम लाल वालिया, सेवानिवृत एक्सियन कृपाल ठाकुर, सेवानिवृत डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर, सेवानिवृत एसडीओ बृज गोपाल अवस्थी, बिशन दास बहल, अरुण गुलेरिया, सेवानिवृत एसडीओ शेर सिंह ठाकुर, कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, गुलेरिया, विशाल शर्मा, कर्म चंद, कैप्टन मोहन सिंह ठाकुर, अधीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, सेवानिवृत कनिष्ठ अभियंता शुभ राय धरवाल, मनोहर लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे तथा RCFC को जोगिंदर से स्थानांतरित करने की नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर गुरुशरण परमार की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें 7 सितंबर को रामलीला मैदान जोगिंदर नगर में जन आक्रोश महारैली में 5 हजार से ज्यादा लोगों को एकजुट करने का प्रण लिया गया।
आज सुबह रोटेरियन अजय ठाकुर ने पिछले कल की क्रमिक अनशन की टीम को आज नई टीम से बदलने की घोषणा की।