जिले में चल रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के वृहद अभियान के क्रम में सैदपुर क्षेत्र में बिना मानक के अवैध रूप से चलाए जा रहे 2 अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएचसी अधीक्षक ने दोनों अस्पताल के संचालकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। अधीक्षक की इस कार्यवाही के बाद अन्य फर्जी अस्पताल व क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है।