रावतभाटा: रावतभाटा उपखंड के दीपुरा मार्ग चौड़ा करने की मांग पर जुटे ग्रामीण, तहसीलदार के आश्वासन के बाद टला चक्काजाम
विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि दीपुरा मार्ग को लेकर दिए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और चक्काजाम की तैयारी शुरू की। प्रशासन भारी पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचा। तहसीलदार नारायण प्रसाद व्यास ने सड़क को दोनों ओर 1-1 मीटर चौड़ा कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम टाल दिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शनिवार से काम शुरू नहीं हुआ तो