फर्रुखाबाद: गांव नंदगांव में गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड से प्रभावित मकानों को बचाने के लिए किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
थाना मोहम्मदाबाद के गांव नंदगांव में गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड से प्रभावित मकान को बचाने समेत पांच मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में लगभग तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद सदर एसडीएम गजराज सिंह को ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी। कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन आगे और तेज किया जाएगा।