घाटीगांव: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर पांच मासूम घर से भागे, पुलिस ने हाईवे से किया रेस्क्यू
ग्वालियर में एक शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर पांच मासूम भाई-बहन घर से भाग निकले और नंगे पैर तपती सड़क पर कई किलोमीटर चलते हुए हाईवे तक पहुंच गए। गनीमत रही कि पुलिस की नजर इन पर पड़ गई और समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे दी गई।