दरभंगा: दरभंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश, आवास की चाबी व स्वीकृति पत्र का वितरण
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए 2 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश, आवास की चाबी एवं नए चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 6 बजे जिला जनसंपर्क के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।