पानीपत: पानीपत में सरकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
पानीपत की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए कई विभागों की महिलाएं पानीपत लघु सचिवालय पहुंची।जहां उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और इसके विरोध में उन्होंने पानीपत उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान महिलाओं ने कहा की सरकार की नीति के कारण महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिससे वह लगातार नाराज है।