हुज़ूर: किराना का सामान खरीदने घर से निकले युवक को दाना पानी रोड पर जीप ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2024 किराना का समान खरीदने घर से निकले युवक को दाना पानी रोड पर जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की दोपहर को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक वह मूलरूप से कालापीपल नर्मदापुरम का रहने वाला था। पिछले पांच सालों से भोपाल में रहकर नौकरी करता था।