हुज़ूर: भोपाल जेल के कैदियों की फरारी के मामले संदिग्ध, DCP ने कहा- कंबाइन जांच रिपोर्ट जेल DG को सौंपेंगे
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2024 भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 5 महीने के भीतर 3 कैदी फरार हो चुके हैं। ये सभी गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। इनके फरार होने में जेल के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस कर्मियों की मिलीभगत का भी आला अफसरों को अंदेशा है। इसके चलते पुलिस उपायुक्त जोन-3 रियाज इकबाल जेल डीजी को पत्र लिख रहे हैं।