हुज़ूर: दाना पानी रोड पर जीप की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2024 भोपाल में किराना खरीदने घर से निकले युवक को दाना पानी रोड पर जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।