हुज़ूर: अयोध्या नगर पुलिस ने दो इंजीनियर्स को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर की ठगी
Huzur, Bhopal | Mar 18, 2024 फार्मा कंपनी के मालिक को ₹30 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को अयोध्या नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा दुबई और उज्बेकिस्तान से कम ब्याज पर प्राइवेट फंडिंग और एलसी क्रेडिट सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा दिया गया था। इंदौर से विदेश भागने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।