प्रतापगढ़: कांपा मधुपुर गाँव के बुजुर्ग ने तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाया, न्याय न मिलने पर सीएम आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी
कांपा मधुपुर निवासी 90 वर्षीय दयाशंकर तिवारी ने तहसीलदार पट्टी पवन सिंह और स्थानीय पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपा है। मंगलवार सुबह 8:30 बजे डीएम ने बताया मामला संज्ञान में है ।वही आरोप है कि जमीन विवाद में अधिकारियों ने खेत में जबरन जुताई कराई और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया।