टीकमगढ़: सड़क सुरक्षा अभियान: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहनों पर चिपकाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जारी सड़क सुरक्षा की कार्यवाही, दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वाहनों पर चिपकाए रेडियम रिफ्लेक्टर। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले व शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात थाना प्रभारी सहित समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।