टीकमगढ़: चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने शहर की पतंग दुकानों पर की चेकिंग, दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझा नहीं बेचने की दी हिदायत
टीकमगढ़ में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने टीम के साथ शहर में पतंग दुकानों पर जांचकी। साथ ही चाइनीज मांझा नहीं बचने कीहिदायत दी गई। एसडीओपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाइनीस मांझे का उपयोग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।