टीकमगढ़: कोतवाली थाना और मजना चौकी पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा 1 गुम महिला को दस्तयाब किया गया है। वही मजना चौकी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र की गुमशुदा महिला को दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।