टीकमगढ़: कुटौरा गांव में एक व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
कुटौरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ परिवार के ही हरिराम बल्ला सहित लगभग आधा दर्जन लोगों ने जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज की है और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।