एत्मादपुर: गांव उस्मानपुर में शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल
Etmadpur, Agra | Jul 6, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में शराब पीने के मना करने पर दो पक्षों में कासुनी के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल जुटी है।