मुगलसराय: कुंडा खुर्द के परिषदीय विद्यालय में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की, लाखों का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित परिषदीय विद्यालय कुंडा खुर्द में अराजक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने विद्यालय के कई उपकरणों को नुकसान पहुंचाया और परिसर में मौजूद कीमती सामान उखाड़ कर ले गए। यह विद्यालय 2006-07 में बना है। मुगलसराय थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना की जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।