मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने तीन तस्करों को लगभग एक क्विंटल चांदी और ₹375000 नगदी के साथ गिरफ्तार किया
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर अपराध व अपराधियों की धर पकड़ के लिए जीआरपी टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार को डीडीयू जंक्शन पर चल रही रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस को तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद लगभग एक क्विंटल चांदी तथा ₹375000 नगदी बरामद हुए। गिरफ्तार तस्कर राकेश यादव,सुदीप्तो मंडल और अभिजीत पं बंगाल के निवासी है।