मुगलसराय: मुगलसराय के यूरोपियन कॉलोनी में निकाला गया बाल यीशु का शांति जुलूस
जनपद के मुगलसराय स्थिति यूरोपियन कॉलोनी के रोमन कैथोलिक चर्च प्रांगण में रविवार को वार्षिक बाल यीशु शांति धर्म जुलूस का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा नगर भ्रमण की अनुमति रद्द कर दिए जाने के कारण यह जुलूस केवल चर्च प्रांगण में ही सीमित रहा इसमें देश भर से आए ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिया। इस जुलूस की परंपरा 30 साल पहले की गई थी। शांतिपुर जुलूस निकाला गया।