मुगलसराय: सैयदराजा में NH-19 पर लूट, चालक खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लेकर फरार हुए बदमाश
जनपद के सैयदराजा में एनएच19 पर एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ट्रक चालक और खलासी को बंधक बनाकर कोयला लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। ट्रक मालिक के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मुकेश तिवारी ने शनिवार को बताया कि अपराधियों और ट्रक के तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कहा कि चालक और खलासी की भूमिका संदिग्ध है।