तिजारा: टपूकड़ा में बेसमेंट में गिरा जनरेटर, दबने से मिस्त्री की हुई मौत, जनरेटर सड़क किनारे खड़ा था
Tijara, Alwar | Jun 17, 2026 टपूकड़ा में बेसमेंट निर्माण के दौरान एक जनरेटर चीनाई मिस्त्री के ऊपर गिर गया हादसे में मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी आसाराम ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि मृतक की पहचान जगमाल के रूप में हुई है। मृतक के भाई जगराम ने बिल्डिंग मालिक अनूप और जिम संचालक फैजल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।