*शेखपुरा में टेक्निकल विभागों की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन और मॉडल स्कूलों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश*
************************
आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में तकनीकी विभागों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचा निर्माण और जनकल्याणकारी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का कड़ा निर्देश दिया गया। सड़क एवं पहुंच पथ निर्माण हेतु महादलित टोलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए पहुंच पथ का निर्माण कराने को कहा गया। इसके साथ ही, ग्रामीण कार्य विभाग को 'कैथवा सड़क' की तत्काल मरम्मत कराने तथा विभाग के अन्य सभी लंबित कार्यों को समयसीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के 65 बंद पड़े नलकूपों को संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर तुरंत चालू कराने का आदेश दिया गया। साथ ही, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को नहरों के माध्यम से अंतिम छोर के किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया। पचना, कारे निर्माण कराने और मेहूस में बने मॉडल स्कूलों का रंग रोगन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिला अतिथि गृह, अटल कला भवन तथा शेखपुरा एवं चेवाड़ा के प्रखंड कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और 'दीदी की रसोई' का जीर्णोद्धार एवं पेंटिंग कार्य कराने का निर्देश दिया गया। इस समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, जल संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई, जिला योजना कार्यालय, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम , बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Sheikhpura, Bihar | Sep 15, 2026