फर्रुखाबाद: गांव हरदासनगर निवासी महिला को सांप ने डसा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
थाना जहानगंज के गांव हरदास नगर निवासी 25 वर्षीय प्रियंका घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई हुई थी। तभी अचानक उसके पैर में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमन कुमार ने बताया। कि सांप कटी हुई। महिला प्रियंका को लाया गया है। भर्ती कर डॉक्टर के निगरानी में रखा गया है।