बाढ़: बाढ़ पुलिस ने अवैध शराब मामले में फरार आरोपी को गुप्त सूचना पर किया गिरफ्तार
Barh, Patna | Sep 20, 2026 बाढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं भंडारण के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंडारक थाना क्षेत्र के गोपकीता गांव का निवासी है। पुलिस ने लगभग 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि 4 मई 2025 को जमुनिचक रोड से कोंदी स्टैंड के बीच शराब लेकर 4 लड़के जा रहे थे जिसमें से 3 को गिरफ्तार किया गया था जबकि एक फरार था।